GS (Mains) DAW Batch for UPSC CSE 2025 (Day-142)
Subject: Case Studies (Part-2)
प्रश्न 1. पिछले कुछ वर्षों में, विशेष रूप से, केन्द्र और राज्य सरकारों की बहुआयामी रणनीति के चलते देश के प्रभावित राज्यों में नक्सली समस्या का काफी हद तक निराकरण हुआ है। हालाँकि, कुछ राज्यों में कई इलाके ऐसे हैं जहाँ नक्सली समस्या अभी भी मुख्य रूप से विदेशी देशों की दखलअंदाजी के कारण बनी हुई है। रोहित पिछले एक साल से किसी जिले में एसपी (स्पेशल ऑपरेशन) के पद पर तैनात हैं, जो अभी भी नक्सली समस्या से प्रभावित है। जिला प्रशासन ने लोगों का दिल और दिमाग जीतने के लिए हाल के दिनों में नक्सल प्रभावित इलाकों में कई विकासमूलक कार्य अपनाए हैं। पिछले कुछ समय से, रोहित ने नक्सली कैडर की गतिविधियों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक उत्कृष्ट खुफिया नेटवर्क स्थापित किया है। जनता में विश्वास जगाने और नक्सलियों पर नैतिक प्रभुत्व जताने के लिए पुलिस द्वारा कई जगह घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रोहित स्वयं एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे। उन्हें अपने खुफिया सूत्र के माध्यम से संदेश मिला कि लगभग दस कट्टर नक्सली अत्याधुनिक हथियारों के साथ विशेष गाँव में छिपे हुए थे। बिना कोई समय गँवाए, रोहित ने अपनी टीम के साथ उस खास गाँव में पहुँच कर पूर्ण सुरक्षा का घेरा बनाया तथा व्यवस्थित तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान, उनकी टीम सभी नक्सलियों पर स्वचालित हथियारों के साथ काबू पाने में कामयाब रही। हालाँकि, इस बीच पाँच सौ से अधिक आदिवासी महिलाओं ने गाँव को घेर लिया और लक्ष्य घर की ओर मार्च करना शुरू कर दिया। वे चिल्ला रही थीं और उपद्रवियों की तत्काल रिहाई की माँग कर रही थीं क्योंकि वे उनके संरक्षक और उद्धारक हैं। जमीनी हालात बहुत गंभीर होते जा रहे थे क्योंकि आदिवासी महिलाएँ अत्यंत उत्तेजित और आक्रामक थीं। रोहित ने अपने उच्च अधिकारी, राज्य के आईजी (स्पेशल ऑपरेशन्स) से रेडियो सेट और मोबाइल फोन से संपर्क स्थापित करना चाहा, लेकिन कमजोर कनेक्टिविटी के कारण वैसा कर पाने में वे असफल रहे। रोहित की बड़ी दुविधा थी कि पकड़े गए नक्सलियों में दो न केवल चोटी के कट्टर उग्रपंथी थे, जिनके सिर पर दस लाख रुपयों का इनाम था, बल्कि वे हाल ही में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर किए गए हमले में भी शामिल थे। हालाँकि, अगर नक्सलियों को नहीं छोड़ा गया तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती थी। यह इसलिए कि आदिवासी महिलाएँ आक्रामक रूप से उनकी ओर बढ़ रही थीं। उस स्थिति में, हालात को नियंत्रित करने के लिए रोहित को गोलीबारी का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे नागरिकों की बेशक़ीमती जान जा सकती है एवं स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी।
(a) इस स्थिति से निपटने के लिए रोहित के पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं?
(b) रोहित को किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है?
(c) आपके अनुसार रोहित के लिए कौन-सा विकल्प अपनाना अधिक उपयुक्त होगा और क्यों?
(d) मौजूदा स्थिति में, महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस द्वारा क्या अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए?
With multipronged strategy of the Central and State Governments specially in the last few years, the naxalite problem has been resolved to a large extent in the affected states of the country. However, there are a few NeWpockets in certain states where naxalite problem still persists, mainly due to involvement of foreign countries. Rohit is posted as SP (Special Operations) for the last one year, in one of the districts which is still affected by the naxalite problem. The district administration has taken a lot of developmental works in the recent past in the naxalite affected areas to win the hearts and minds of the people. Over a period of time, Rohit has established an excellent intelligence network to get the real time information regarding the movement of naxalite cadre. To instill confidence in the public and have moral ascendancy over the naxalites, a number of cordons and search operations are being conducted by the police. Rohit, who himself was leading one of the contingents got a message though his intelligence source that about ten hard core naxalites were hiding in a particular village with sophisticated weapons. Without wasting any time, Rohit reached the target village with his team and laid out a foolproof cordon and started carrying out a systematic search. During the search, his team managed to overpower all the naxalites along with their automatic weapons. However, in the meantime, more than five hundred tribal women surrounded the village and started marching towards the target house. They were shouting and demanding the immediate release of insurgents since – they are their protectors and saviours. The situation on the ground was becoming very critical as the tribal women were extremely agitated and aggressive. Rohit tried to contact his superior officer, IG (Special Operations) of the state on the radio set and on mobile phone, but failed to do so due to poor connectivity Rohit was in great dilemma since out of the naxalites apprehended two were not only hard core top insurgents with prize money often lakhs on their heads, but were also involved in a recent ambush on the security forces. However, if he did not release the naxalites, the situation could get out of control since the tribal women were aggressively charging towards them. In that case, to control the situation Rohit might have to resort to firing which may lead to valuable loss of lives of civilians and would further complicate the situation.
(a) What are the options available with Rohit to cope with the situation?
(b) What are the ethical dilemmas being faced by Rohit?
(c) Which of the options, do you think, would be more appropriate for Rohit to adopt and why?
(d) In the present situation, what are the extra precautionary measures to be taken by the police in dealing with women protesters? [20 Marks, 250 Words]
प्रश्न 2. स्नेहा एक वरिष्ठ प्रबंधक हैं जो एक मध्यम आकार वाले शहर में एक बड़ी प्रतिष्ठित अस्पताल श्रृंखला के लिए काम करती हैं। उन्हें एक नए सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का प्रभारी बनाया गया है जिसे अस्पताल अत्याधुनिक उपकरणों और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ बना रहा है। भवन का पुनर्निर्माण किया गया है और वह विभिन्न उपकरणों और मशीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर रही हैं। खरीद के लिए जिम्मेदार समिति के प्रमुख के रूप में उन्होंने चिकित्सा उपकरणों का कारोबार करने वाले सभी प्रतिष्ठित इच्छुक विक्रेताओं से बोलियाँ आमंत्रित की हैं। उन्होंने देखा कि उनका भाई, जो इस क्षेत्र में एक प्रसिद्ध आपूर्तिकर्ता है, ने भी अपनी रुचि व्यक्त की है। चूँकि अस्पताल निजी स्वामित्व में है, इसलिए उनके लिए केवल कम बोली लगाने वाले को चुनना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा उन्हें ज्ञात है कि उनके भाई की कंपनी कुछ वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रही है और बड़ी आपूर्ति का एक आदेश उसे उबारने में सहायता करेगा। साथ ही उनके भाई को अनुबंध आबंटित करना, उनके खिलाफ पक्षपात का आरोप हो सकता है और उनकी छवि खराब कर सकता है। अस्पताल प्रबंधन उन पर पूरा भरोसा करता है और उनके किसी भी फैसले का समर्थन करेगा।
(a) स्नेहा को क्या करना चाहिए?
(b) वह जो करना चाहती हैं उसे कैसे उचित सिद्ध करेंगी?
(c) इस मामले में, चिकित्सा नैतिकता कैसे निहित व्यक्तिगत हित से युक्त है?
Sneha is a Senior Manager working for a big reputed hospital chain in a mid-sized city. She has been made in-charge of the new super speciality center that the hospital is building with state-of-the art equipment and world class medical facilities. The building has been reconstructed and she is starting the process of procurement for various equipment and machines. As the head of the committee-responsible for procurement, she has invited bids from all the interested reputed vendors dealing in medical equipment. She notices that her brother, who is a well-known supplier in this domain, has also sent his expression of interest. Since the hospital is privately owned, it is not mandatory for her to select only the lower bidder Also, she is aware that her brother’s company has been facing some financial difficulties and a big supply order will help him recover. At the same time, allocating the contract to her brother might bring charges of favouritism against her and tarnish her image. The hospital management trusts her fully and would support any decision of hers.
(a) What should be Sneha’s course of action?
(b) How would she justify what she chooses to do?
(c) In this case, how is medical ethics compromised with vested personal interest? [20 Marks, 250 Words]
Join our Mains (GS & Essay) DAW Batch
🎯 Main Highlights | |
(1) | Fee: Without Answer – 15,000/- & With Answer – 20,000/- |
(2) | Validity – 1 Year (from the date of enrollment) |
(3) | Every day we provide you two practice questions with the structure of answer |
(4) | Both Hindi & English Medium available (with same fee) |
(5) | Answer writing practice of more than 300 questions |
Contact Us
📞 Call/WhatsApp: +91 8527997132
📩 Mail: educationiasdelhi1@gmail.com
🌐 Register: www.educationias.org/register/
Our Recent Updates
📢 Join https://t.me/Education_IAS for more such updates related to “UPSC Pre & Mains Examination 2025”
📢 Join https://t.me/History_Optional_UPSC_CSE for more such updates related to “History Optional Paper”