Modern India – UPSC Mains Topic Wise PYQs [till 2024]
प्रश्न 1. वे कौन-सी घटनाएँ थीं जिनके कारण भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ? इसके परिणामों को स्पष्ट कीजिए।
What were the events that led to the Quit India Movement? Point out its results. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 2. महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर में शिक्षा और राष्ट्रवाद के प्रति सोच में क्या अंतर था?
What was the difference between Mahatma Gandhi and Rabindranath Tagore in their approach towards education and nationalism? [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 3. अधिकांश भारतीय सिपाहियों वाली ईस्ट इंडिया की सेना क्यों तत्कालीन भारतीय शासकों की संख्याबल में अधिक और बेहतर सुसज्जित सेना से लगातार जीतती रही? कारण बताइए।
Why did the armies of the British East India Company mostly comprising of Indian soldiers win consistently against the more numerous and better equipped armies of the then Indian rulers? Give reasons. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 4. औपनिवेशिक भारत की अठारहवीं शताब्दी के मध्य से क्यों अकाल पड़ने में अचानक वृद्धि देखने को मिलती है? कारण बताइए।
Why was there a sudden spurt in famines in colonial India since the mid-eighteenth century? Give reasons. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 5. यंग बंगाल एवं ब्रह्मो समाज के विशेष संदर्भ में सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलनों के उत्थान तथा विकास को रेखांकित कीजिए।
Trace the rise and growth of socio-religious reform movements with special reference to Young Bengal and Brahmo Samaj. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 6. यह स्पष्ट कीजिए कि 1857 का विप्लव किस प्रकार औपनिवेशिक भारत के प्रति ब्रिटिश नीतियों के विकासक्रम में एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़ है।
Explain how the Uprising of 1857 constitutes an important watershed in the evolution of British policies towards colonial India. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 7. स्वतंत्रता संग्राम में, विशेष तौर पर गाँधीवादी चरण के दौरान महिलाओं की भूमिका का विवेचन कीजिए।
Discuss the role of women in the freedom struggle especially during the Gandhian phase. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 8. सुस्पष्ट कीजिए कि मध्य-अठारहवीं शताब्दी का भारत विखंडित राज्यतंत्र की छाया से किस प्रकार ग्रसित था।
Clarify how mid-eighteenth century India was beset with the spectre of a fragmented polity. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 9. क्या कारण था कि उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तक आते-आते ‘नरमदलीय’ अपनी घोषित विचारधारा एवं राजनीतिक लक्ष्यों के प्रति राष्ट्र के विश्वास को जगाने में असफल हो गए थे?
Why did the ‘Moderates’ fail to carry conviction with the nation about their proclaimed ideology and political goals by the end of the nineteenth century? [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 10. लॉर्ड कर्जन की नीतियों एवं राष्ट्रीय आंदोलन पर उनके दूरगामी प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए।
Evaluate the policies of Lord Curzon and their long term implications on the national movement. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 11. 1857 का विप्लव ब्रिटिश शासन के पूर्ववर्ती सौ वर्षों में बार-बार घटित छोटे एवं बड़े स्थानीय विद्रोहों का चरमोत्कर्ष था। सुस्पष्ट कीजिए।
The 1857 Uprising was the culmination of the recurrent big and small local rebellions that had occurred in the preceding hundred years of British rule. Elucidate. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 12. उन्नीसवीं शताब्दी के ‘भारतीय पुनर्जागरण’ और राष्ट्रीय पहचान के उद्भव के मध्य सहलग्नताओं का परीक्षण कीजिए।
Examine the linkages between the nineteenth century’s ‘Indian Renaissance’ and the emergence of national identity. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 13. स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में सुभाषचन्द्र बोस एवं महात्मा गाँधी के मध्य दृष्टिकोण की भिन्नताओं पर प्रकाश डालिए।
Highlight the differences in the approach of Subhash Chandra Bose and Mahatma Gandhi in the struggle for freedom. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 14. महात्मा गांधी के बिना भारत की स्वतंत्रता की उपलब्धि कितनी भिन्न हुई होती? चर्चा कीजिए।
How different would have been the achievement of Indian independence without Mahatma Gandhi? Discuss. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 15. वर्तमान समय में महात्मा गाँधी के विचारों के महत्व पर प्रकाश डालिए।
Throw light on the significance of the thoughts of Mahatma Gandhi in the present times. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 16. अपसारी उपागमों और रणनीतियों के होने के बावजूद, महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का दलितों की बेहतरी का एक समान लक्ष्य था। स्पष्ट कीजिए।
Mahatma Gandhi and Dr. B.R. Ambedkar, despite having divergent approaches and strategies, had a common goal of amelioration of the downtrodden. Elucidate. [10 Marks, 150 Words]
प्रश्न 17. भारत में औपनिवेशिक शासन ने आदिवासियों को कैसे प्रभावित किया और औपनिवेशिक उत्पीड़न के प्रति आदिवासी प्रतिक्रिया क्या थी?
How did the colonial rule affect the tribals in India and what was the tribal response to the colonial oppression? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 18. नरमपंथियों की भूमिका ने किस सीमा तक व्यापक स्वतंत्रता आन्दोलन का आधार तैयार किया? टिप्पणी कीजिए।
To what extent did the role of the Moderates prepare a base for the wider freedom movement? Comment. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 19. असहयोग आन्दोलन एवं सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी के रचनात्मक कार्यक्रमों को स्पष्ट कीजिए।
Bring out the constructive programmes of Mahatma Gandhi during Non-Cooperation Movement and Civil Disobedience Movement. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 20. 1920 के दशक से राष्ट्रीय आंदोलन ने कई वैचारिक धाराओं को ग्रहण किया और अपना सामाजिक आधार बढ़ाया। विवेचना कीजिए।
Since the decade of the 1920s, the national movement acquired various ideological strands and thereby expanded its social base. Discuss. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 21. गाँधीवादी प्रावस्था के दौरान विभिन्न स्वरों ने राष्ट्रवादी आन्दोलन को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाया था। विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।
Many voices had strengthened and enriched the nationalist movement during the Gandhian phase. Elaborate. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 22. 1940 के दशक के दौरान सत्ता हस्तान्तरण की प्रक्रिया को जटिल बनाने में ब्रिटिश साम्राज्यिक सत्ता की भूमिका का आकलन कीजिए।
Assess the role of British imperial power in complicating the process of transfer of power during the 1940s. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 23. अंग्रेज़ किस कारण भारत से करारबद्ध श्रमिक अन्य उपनिवेशों में ले गए थे? क्या वे वहां पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को परिरक्षित रखने में सफल रहे हैं?
Why indentured labour was taken by the British from India to other colonies? Have they been able to preserve their cultural identity over there? [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 24. परीक्षण कीजिए कि औपनिवेशिक भारत में पारम्परिक कारीगरी उद्योग के पतन ने किस प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अपंग बना दिया।
Examine how the decline of traditional artisanal industry in colonial India crippled the rural economy. [15 Marks, 250 Words]
प्रश्न 25. पिछली शताब्दी के तीसरे दशक से भारतीय स्वतंत्रता की स्वप्न दृष्टि के साथ सम्बद्ध हो गए नए उद्देश्यों के महत्त्व को उजागर कीजिए।
Highlight the importance of the new objectives that got added to the vision of Indian independence since the twenties of the last century. [15 Marks, 250 Words]